{"_id":"68a75c1270752e25d50fc33b","slug":"saryu-river-bank-is-ready-to-welcome-kanwariyas-gonda-news-c-100-1-slko1028-142620-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कांवड़ियों के स्वागत के लिए सरयू तट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कांवड़ियों के स्वागत के लिए सरयू तट तैयार
Thu, 21 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ मंदिर में एसडीएम से जानकारी लेतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग
करनैलगंज (गोंडा)। कजरी तीज पर्व पर करीब 15 लाख कांवड़ियों के स्वागत के लिए सरयू तट तैयार हो चुका है। नगर पालिका परिषद ने सरयू के कटरा घाट को नया रूप दिया है।
करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से घाट को चमकाया गया है। प्रकाश, पेयजल, शौचालय, महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था, सीढ़ी निर्माण, पंडा व मालियों के बैठने का स्थान बनाने के साथ ही सरयू घाट तक जाने वाले मार्ग पर सुंदर गेट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। घाट तक पहुंचने वाले जर्जर रास्ते को भी बनवा दिया गया है।
करनैलगंज नगर से तीन किमी पश्चिम स्थित कटरा घाट कजरी तीज सहित अन्य पर्वों पर श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र रहा है। कजरी तीज मेले में आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और नगर पालिका परिषद की पूरी टीम जुटी है। कजरी तीज का यह मेला 25 व 26 अगस्त को आयोजित होगा। उपजिलाधिकारी जितेंद्र गौतम व तहसीलदार सुभद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को घाट का जायजा लिया। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया। उधर गोंडा लखनऊ मार्ग पर बैरियर लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कजरी तीज मेले से पहले पूरी कराएं व्यवस्था : डीएम
खरगूपुर (गोंडा)। कजरी तीज पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक व मेले के लिए की जा रही तैयारियों का बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने जायजा लिया। डीएम ने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल तथा सुरक्षा आदि व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया।
पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में कजरी तीज मेले के लिए बैरीकेडिंग, बैरियर, साफ-सफाई, प्रकाश आदि से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी सदर, राजस्व, लोक निर्माण, विद्युत व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संयुक्त रूप से कहा कि मेले में आने वाले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। मंदिर तक पहुंचने वाले अलग-अलग रास्तों के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था करने को कहा। दो व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा को देखते हुए गर्भगृह व मेला परिसर की सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)