फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu reached 13 cm below the danger mark

Gonda News: खतरे के निशान से 13 सेमी नीचे पहुंची सरयू

Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saryu reached 13 cm below the danger mark
विश्नोहरपुर के माझा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबी फसलें। - स्राेत: ग्रामीण
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेमी नीचे पहुंच गया है। रविवार शाम सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर ऊपर था, जो सोमवार को घटकर खतरे के निशान 106.070 मीटर के सापेक्ष 105.940 मीटर तक पहुंच गया है। नदी में मौजूदा समय 03.05 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित ग्राम नकहरा से पानी निकल चुका है। ग्राम बहुवन मदार माझा, घरकुइयां, नकहरा के ग्रामीणों की जमीन लगातार कटान की जद में है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। एसडीएम करनैलगंज जितेंद्र गौतम का कहना है कि तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थिति सामान्य है। जनजीवन प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन

विश्नोहरपुर के साकीपुर, दत्तनगर, ब्योंदा में पानी घटने से लोगों को राहत मिली है। साकीपुर के चहलावा व अट्ठाईसा में ही नाव चल रही है। बाकी मजरों से पानी घट गया है। ब्योंदा माझा में अभी मुख्य मार्ग सहित मजरों के रास्तों पर पानी भरा है। जलस्तर कम होने के साथ ही पानी के बहाव में भी स्थिरता है, जिससे कटान बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed