{"_id":"5f0f39a58ebc3e638045fcca","slug":"saryu-gonda-news-lko530903164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाई टेढ़ी नदी, 18 गांवों में डूबी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई टेढ़ी नदी, 18 गांवों में डूबी फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर(गोंडा)। लगातार हो रही झमाझम बारिश व नेपाल के पहाड़ी नदियों से आ रहे पानी से टेढ़ी नदी उफान पर है। बहराइच के चित्तोड़ झील से निकलकर अयोध्या के सरयू नदी में मिलने वाली टेढ़ी नदी सैकड़ों ग्राम पंचायतों के किनारे से निकलती है। जोरदार बारिश व नेपाल की पहाड़ी नदियों के पानी से टेढ़ी नदी उफान पर है। टेढ़ी का पानी बालपुर परसपुर मार्ग पर पहुंच गया है। नदी के किनारे किसानों के खेतों में लगी मक्का, धान, उर्द, अरहर आदि फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
बालपुर। तिलका, बाबूपुर, चन्दवत पुर, भुलभुललिया, डालपुरवा, खानपुर, बालपुर, तिवारी पुरवा, बालपुर जाट, केशवजोत, फतेहपुर, गोंडियन पुरवा, धानी, नरायनपुर, सरैया, हासिम जोत, मोकलपुर गुलाम पुरवा सहित अन्य गांवों के किसानों से खेत मे टेढ़ी नदी का पानी भरने से फसल डूब गयी है।
बालपुर। टेढ़ी नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने से डूबी फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है। किसान अनिल उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, अनिल कनौजिया, मनोज, लालजी, केशरी, रक्षाराम, रामचरण, काली प्रसाद, प्रेमनाथ सहित अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाने व बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।