फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu flowing 39 cm above the red mark

Gonda News: लाल निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू

Mon, 12 Aug 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Saryu flowing 39 cm above the red mark
करनैलगंज (गोंडा)। विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे पानी तथा बारिश के चलते सरयू का जलस्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम को करीब तीन लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो मंगलवार से एल्गिन चरसड़ी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

सरयू में उफान के चलते मांझा रायपुर गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। रविवार तक खतरे के निशान से करीब 41 सेमी ऊपर बह रही सरयू नदी के जलस्तर में सोमवार को कमी दर्ज की गई। सोमवार शाम चार बजे तक सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर ठहरा था। इसके साथ ही बांध व नदी के बीच बसे गांवों में सरयू के बाढ़ का पानी लगातार आ रहा है। बांध की जद में आने वाले गांवों में पानी भरने से रास्ते व फसलें पहले से जलमग्न हो चुकी हैं। पानी कम होने लगा था कि एक बार फिर सरयू का जलस्तर बढ़ गया। बाढ़ के हालात के चलते पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। खतरे की कोई स्थिति नहीं है।
उपजिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। नावों की व्यवस्था भी कराई जा रही है। पसका, बहुवन मदार माझा, नकहरा गांवों में बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। यहां राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की अगुवाई में बाढ़ चौकी के माध्यम से लोगों की जरूरत के मुताबिक व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विश्नोहरपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गावों का सोमवार को उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार ने दौरा किया। स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पानी से घिरे मजरों के लोगों को लंच पैकेट भी वितरित कराए। साकीपुर, दत्तनगर व ब्यौंदा माझा गांव बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। सोमवार शाम छह बजे पहुंचे उपजिलाधिकारी ने बाढ़ के हालात का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा को कटान प्रभावित लोगों का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की बात कही। साकीपुर में 570 व दत्तनगर में 500 लंच पैकेट वितरित किए गए। दत्तनगर में लोगों ने और नावें उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर उन्होंने लेखपाल को नाव, किट व अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सूची देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed