फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sardar Patel's birth anniversary will be celebrated as National Unity Day

Gonda News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती

Sat, 25 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary will be celebrated as National Unity Day
भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
गोंडा। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 37 दिन तक विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक विविध आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की सीख दी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में शनिवार को अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसमें आठ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। एक से सात नवंबर तक विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में निबंध लेखन, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर में गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गोंडा के भी पांच लोग प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री ने पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरदार पटेल न होते तो भारत आज इतनी एकता और अखंडता के साथ खड़ा न होता। सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को सच्चे अर्थों में एक राष्ट्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, मनीष सिंह श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

भाजपा को जल्द मिलेगा नया जिलाध्यक्ष
पांच माह से भाजपा में कोई जिलाध्यक्ष न होने के सवाल पर क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, लीडर आधारित पार्टी नहीं है। अभी तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है, जिलाध्यक्ष के बिना किसी भी अभियान व आयोजन में कोई समस्या नहीं हुई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद जल्द ही भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। पंचायत चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा की मजबूत दावेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed