फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanjay Setu may be closed for two months

Gonda News: दो माह के लिए बंद हो सकता है संजय सेतु

Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Setu may be closed for two months
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर सरयू नदी के संजय सेतु के जॉइंटर में खराबी के कारण बृहस्पतिवार सुबह कई घंटे तक आवागमन बंद कर दिया गया। इसके चलते इस रूट पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। छोटे वाहनों को कुछ घंटे बाद आवागमन की अनुमति दी गई, जबकि बड़े वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया। पुल की मरम्मत में लगे कर्मचारियों ने बताया कि बिना पुल बंद किए जॉइंटर की मरम्मत पूरी तरह से संभव नहीं है।
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुल को कम से कम दो माह के लिए बंद कर स्थायी मरम्मत कराने की आवश्यकता है। इस दौरान गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और बढ़नी जिलों का राजधानी लखनऊ से सीधा संपर्क कट जाएगा। इस रूट के वाहन अयोध्या होकर लखनऊ की ओर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


एनएचएआई के इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन जॉइंटर की खराबी को ठीक करना आवश्यक है। मरम्मत के बाद पुल की उम्र लंबी होगी। अनुमति मिलने पर दो माह तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद किया जाएगा, जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed