फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanjay Setu issue resonates in the Assembly, demand for a new bridge raised

Gonda News: विधानसभा में गूंजा संजय सेतु का मुद्दा, नए पुल की उठी मांग

Sat, 14 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Setu issue resonates in the Assembly, demand for a new bridge raised
गोंडा। देवीपाटन मंडल को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले संजय सेतु की जर्जर स्थिति का मामला विधानसभा में गूंजा। करनैलगंज के विधायक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सदन में संजय सेतु और सरयू घाट पर नए पुल के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

वर्ष 1984 में निर्मित संजय सेतु की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पुल पर दो माह तक आवागमन बंद कर मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहले वैकल्पिक पुल निर्माण की आवश्यकता जताई, इसके लिए 8.96 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

विधायक अजय सिंह ने कहा कि संजय सेतु व सरयू घाट पर नए पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस मार्ग से गोंडा के अलावा बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपदों के करीब 30 हजार लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। विधायक ने सरयू नदी की ड्रेजिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसुही पुल निर्माण को लेकर आठवें दिन भी प्रदर्शन
जयप्रभाग्राम। बलरामपुर मार्ग पर बिसुही पुल निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र लिखकर बिसुही पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई। इस अवसर पर युगांक मिश्र, शिव प्रसाद, मन्नू तिवारी, अमर नाथ, शिव वर्मा, सूरज कसौधन, मुंशी कन्नौजिया, आरिफ सिद्दीकी, संतोष यादव, मोबीन सहित अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed