फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanjay got bronze medals in handball and athletics

Gonda News: हैंडबॉल व एथलेटिक्स में संजय को मिले कांस्य पदक

Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sanjay got bronze medals in handball and athletics
पुणे में महाराष्ट्र व केरल के कैप्टन के साथ जिला व्यायाम ​शिक्षक संजय सिंह। स्रोत: स्वयं 
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है। महाराष्ट्र के पुणे में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित आठवीं राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स प्रतियोगिता के हैंडबॉल व एथलेटिक्स में संजय ने कांस्य पदक अर्जित किए हैं। संजय की उपलब्धि पर अधिकारियों व साथियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटकर आए संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश की 55 प्लस हैंडबॉल टीम में गोंडा से उनका चयन हुआ। वाराणसी से बैजनाथ, लखनऊ से अनूप शर्मा, रणविजय, सिराज, देवरिया से अमरनाथ, जौनपुर से प्रभाकर, मेरठ से प्रेम सिंह, गोरखपुर से संजय राय व रेनुकूट से संजय का चयन हुआ था। टीम में संजय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर गोंडा का नाम रोशन किया। इसी के साथ एथलेटिक्स में भी संजय सिंह ने त्रिकूद में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संजय इसके पूर्व भी कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का मान बढ़ा चुके हैं। डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, अशोक पांडेय, अजीत तिवारी सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed