{"_id":"6228e8dc519cb31994558d52","slug":"samajwadi-party-gonda-news-lko621083150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का समर्थन में देख बौखलाहट में भाजपा व प्रशासन: हीरालाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का समर्थन में देख बौखलाहट में भाजपा व प्रशासन: हीरालाल
विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब सपा एमएलसी हीरालाल यादव। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। समाजवादी पार्टी के एमएलएसी व मतगणना प्रभारी हीरालाल यादव ने कहा है कि मतदान के बाद भी प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। सपा गठबंधन की तरफ जनता का समर्थन देख भाजपा व प्रशासन के लोगों में बौखलाहट है। एमएलसी ने चुनाव आयोग पर भी दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि हमने प्रशासन से बात की है। निष्पक्ष ढंग से मतगणना कराई जाए। किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो इसका जवाब दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर रहकर रखवाली करने को कहा था। सपा ने मतगणना प्रभारी नामित कर उनको जिम्मेदारी सौंपी। बुधवार को सपा के फैजाबाद-अंबेडकर नगर के एमएलएसी व मतगणना प्रभारी हीरालाल यादव गोंडा पहुंचे। सपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब एमएलसी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा गठबंधन को सबसे ज्यादा समर्थन मिला हुआ है। इसे देखकर भाजपा में बौखलाहट है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन व चुनाव आयोग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से कई जिलों की शिकायत की गई मगर एक-दो मामले को छोड़ किसी में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र में विश्वास करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले सपा ने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की थी। इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब जब मतदान हो चुका है तो ईवीएम को इधर-उधर किया जा रहा है। कहा कि पोस्टल बैलेट से जो मतदान हुआ है उसमें 80 प्रतिशत वोट सपा गठबंधन के पक्ष में है। एमएलसी रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव, बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह,संजय विद्यार्थी, रामभजन चौबे, रमेश गौतम, हरीराम यादव, मंगली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम-एसपी से मिलकर एमएलसी ने की बात
- सपा कार्यालय से एमएलसी हीरालाल यादव नवीन गल्ला मंडी पहुंचे। उन्होंने यहां पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र से मतगणना की तैयारियों को लेकर बातचीत की। स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की रखवाली को लेकर बैठे सपाइयों से मिलकर उन्होंने जानकारी हासिल की। सपाई यहां पर ढोल-मजीरा लेकर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।