फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Samadhan Divas

मंत्री ने समाधान दिवस पर नवाबगंज थाने में सुनी शिकायतें

Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Divas
नवाबगंज (गोंडा)। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को नवाबगंज थाने पहुंचकर पीड़ितों की परेशानी को सुना। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को तय समय में दर्ज शिकायतों को निस्तारित कराने का निर्देश देते हुए चेताया कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आम लोगों की समस्याओं को मानवीय आधार पर कागजी औपचारिकता में अटकाए की जगह शीघ्र निस्तारित कराए।
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई के दौरान मंत्री ने दो मामलों को पक्षकारों की सहमति के आधार पर मौके पर निस्तारित भी कराया।
एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें राजस्व से जुड़े मामलों की रही। इसमें विवादित स्थलों की पैमाइश पुलिस बल की मौजूदगी में कराने का निर्देश दिया गया है। सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी नें कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed