{"_id":"49d0e9cb102f772567a885d375153336","slug":"saints-took-the-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों ने निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों ने निकाली यात्रा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्क में अमन व शांति की पैरोकारी करने व सद्भाव बनाए रखने के लिए अयोध्या की सरयू कुंज दोराही कुआं व आवाज संस्था की ओर से जफर सैफुल्लाह सद्भावना यात्रा 2015 निकाली गई है, जो रविवार को गोंडा पहुंची। यहां मुस्लिम अवामी सोसायटी में सद्भावना यात्रा में आए धर्म गुरुओं व यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया गया।
सद्भावना यात्रा की अगुवाई कर रहे व अयोध्या की आवाज संस्था के प्रमुख युगल किशोर शरण शास्त्री ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव व शांति साझी विरासत से ही बनेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या एक ऐसा स्थल है जो सांप्रदायिक ताकतों के आगे झुका नहीं है।
इस शहर ने अपनी हिंदू-मुस्लिम एकता की साझी विरासत को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि सद्भावना यात्रा निकालने का मकसद मुल्क में सांप्रदायिक तनाव को खत्म करना है। अयोध्या का उदाहरण देकर लोगों को आपसी भाईचारे के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया कि भारत सरकार के कैबिनेट सचिव रह चुके जफर सैफुल्लाह की याद में यह सद्भावना यात्रा निकाली गई है। 15 अगस्त को अयोध्या से निकाली गई यह सद्भावना यात्रा 16 अगस्त को गोंडा, 17 को बहराइच, 18 को श्रावस्ती व 19 को अंबेडकर नगर व गाजीपुर को जाएगी।