{"_id":"62b35ae82e0b631cd67060a0","slug":"rto-gonda-news-lko636372683","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय गेट पर नहीं फटक सकेंगे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय गेट पर नहीं फटक सकेंगे दलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। संभागीय परिवहन कार्यालय गेट के बाहर से दलालों को हटाने की महकमे ने तैयारी कर ली है। ड्राइविंग लाइसेंस समेत रजिस्ट्रेशन कराने आरटीओ कार्यालय आने वाले लोगों को दलाल गेट के बाहर मोटी रकम लेकर काम कराने का वाद करके चंगुल में फंसाते थे। महकमे के इस फैसले के बाद दलालों का हटाया जाएगा। एआरटीओ ने डीएम को पत्र भेजकर गेट के बाहर आसीन दलालों को हटाने की अपेक्षा की है।
संभागीय कार्यालय गेट के बाहर पान व चाय की दुुकानों समेत साइबर ढाबों पर सुबह से लेकर शाम तक दलालों को जमावड़ा लगा रहता है। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन व वाहनों के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने के लिए यहां आने वाले लोगों को ये दलाल कार्यालय पहुंचने से पहले ही अपने चंगुल में फंसाकर काम कराने का वादा करके मोटी रकम ऐंठते हैं। सरकारी फीस से 50 गुना ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है।
दलालों से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जिला अधिकारी को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी की ओर से गठित नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व संभागीय परिवहन विभाग की टीम कार्यवाही करेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। डीएम के आदेश पर जल्द दलालों को हटाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।