फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   RTO

नये लाइसेंस के लिए डेढ़ माह करना होगा इंतजार

Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
RTO
गोंडा। अगर आपके पास ड्राईविंग लाइसेंस नहीं है और आप नया लाइसेंस बनवाने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बीते दिनों प्रवासियों की आमद से परिवहन विभाग ने अचानक कार्यालय में बाहरी लोगों की भीड़ न जुटे, इसके लिए हर प्रकार के नये आवेदनों पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब सभी प्रकार के नये आवेदनों से रोक हटा ली गई है। इसके बावजूद अपना लाइसेंस बनवाने के लिए सभी को लगभग डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लर्निंग लाइसेंस के लिए जुटने वाली भारी भीड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों 6 जुलाई से ही नये लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदनों को छूट दी गई थी। लेकिन इसमें केवल पुराने पेंडिंग आवेदनों के नये स्टाल के एलाटमेंट के लिए आवेदन होना था। अब जबकि वेबसाइट पर एनआईसी की ओर से की गई थोड़ी सी गलती से नई आवेदकों की फीस भी कटने लगी है तो विभाग ने नये लाइसेंस के आवेदकों को भी छूट दे दी है। पुराने पेंडिंग लाइसेंस लगभग तीन हजार की संख्या में अभी निपटाये जाने हैं। इसके साथ नये लाइसेंस भी बनने लगे हैं। ऐसे में वेबसाइट पर स्टाल की निर्धारित संख्या के मुुताबिक टेस्ट और बायोमेट्रिक के लिए डेट का एलान किया जाता है। लोड बढ़ने के कारण लंबी तारीखें मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त तक सभी स्लाट अब लगभग बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से पहले लाइसेंस के लिए स्लाटों की संख्या का निर्धारण जिला स्तर पर ही होता था लेकिन अब ये कार्य मुख्यालय की ओर से ही किया जाता है। अब लर्निंग लाइसेंस के लिए केवल 45 स्लाट ही एलाट किये जाते हैं। ऐसे में रोजाना आवेदकों की संख्या बढ़ने से लगातार स्लाट फुल हो रहे हैं। इसके चलते अब डेढ़ महीने से ऊपर की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
लर्निंग लाइसेंस 45
परमानेंट लाइसेंस 100
रिन्यूअल व डुप्लीकेट 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed