फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Route diversion for heavy vehicles till 3 pm

Gonda News: तीन तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Route diversion for heavy vehicles till 3 pm
बभनान/मसकनवा। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

मनकापुर में कटी तिराहा से कस्बे की ओर जाने वाले भारी वाहनों को उतरौला रोड होकर भेजा जाएगा। पीलखाना से मसकनवा जाने वाले वाहनों को आईटीआई होते हुए मछली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छपिया क्षेत्र में बभनान रेलवे स्टेशन के सामने बैरियर लगाया जाएगा। बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को खोड़ारे होते हुए गौरा की तरफ और गौरा चौराहा से मसकनवा की ओर जाने वाले वाहनों को सादुल्लाहनगर होते हुए उतरौला रोड भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों के कारण कस्बों में भीड़ रहती है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थानों पर बैरियर और पुलिस बल की तैनाती की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed