{"_id":"61b2400359521713c5544951","slug":"rout-diversion-gonda-news-lko608207354","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर पुलिस किया रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर पुलिस किया रूट डायवर्जन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलरामपुर के हंसुवाडोल गांव में होने वाले सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर गोंडा पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। आगामी 10 दिसंबर की रात 10 बजे से 11 दिसंबर की रात 10 बजे यातायात सामान्य होने तक सभी प्रकार के बड़े/मालवाहन जनपद बलरामपुर में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही जनपद के अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बलरामपुर के हंसुवाडोल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी के मुुताबिक, जिन बड़े/ माल वाहनों को अयोध्या से बहराइच जाना है, वे अयोध्या रोड नवाबगंज कटी तिराहा से रगड़गंज, परसपुर, करनैलगंज से जरवल रोड व कटरा बाजार से होकर जा सकेंगे। बहराइच से अयोध्या, गोरखपुर व बढ़नी जाने वाले सभी वाहन कटरा बाजार, करनैलगंज परसपुर नवाबगंज से होकर गुजरेंगे। लखनऊ मार्ग से जिन मालवाहक वाहनों को बलरामपुर जाना है, उन वाहनों को कार्यक्रम की समयावधि तक पोर्टरगंज में महिंद्रा शोरूम के सामने पार्किंग दी गई है।
नवाबगंज/वजीरगंज की ओर से बलरामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कार्यक्रम की समयावधि के लिए पराग डेरी के सामने पार्किंग दी गई है। गोंडा शहर से यदि कोई वाहन बलरामपुर की ओर जाता है तो उसे इटियाथोक बॉर्डर पर बलरामपुर चीनी मिल फार्म पर पार्किंग दी गई है। धानेपुर की तरफ से उतरौला रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा। संवाद