फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rogues in the looting of the house

बदमाशों ने घर में की लूटपाट

Sun, 11 Oct 2015 10:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंहगा भोज गांव में बीती रात सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में घुसकर सात हजार रुपये और एक लाख के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर गृहस्वामी को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, रात में हुई लूटपाट व बदमाशों के आराम से भाग निकलने से तरबगंज पुलिस की चौकसी की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा भोज गांव निवासी श्याम नारायन के घर शनिवार की रात असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताया जाता है कि रात में श्याम नारायन घर के बाहर एक छप्पर में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे।
विज्ञापन


रात में करीब दो बजे चार बदमाश पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। घर में खटपट की आवाज होने पर श्याम नारायन की आंख खुल गई।

जब वह घर के सामने से दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वहां बदमाशों को देखकर उनके होश उड़ गए। जब श्याम नारायन ने बदमाशों को लूटपाट करने से रोकना चाहा तो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश घर में रखे सात हजार रुपये और एक लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान समेट कर भाग गए। शोर मचाने पर पहुंचे घायल श्याम नारायन को लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


श्याम नारायन ने मामले में कार्रवाई के लिए तरबगंज पुलिस को रविवार को तहरीर दी है। लूट की इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।

इस वारदात से लोग इलाकाई पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed