{"_id":"4f1b187711509ec6f52dbb09932f00aa","slug":"rogues-in-the-looting-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने घर में की लूटपाट
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों ने खुद को पुलिस बताकर एक घर का दरवाजा खुलवाया। बाद में घर के मालिक को असलहे की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाश कच्छा-बनियान पहनकर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 60 हजार का माल पार कर लिया। दूसरे घर में भी बदमाशों ने लूट का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम राजीपुर निवासी छोट्टन ने बताया कि शुक्रवार रात वे घर में सो रहे थे। घर का मेन गेट बंद था। देर रात गेट पर दस्तक हुई। बरामदे में सो रहे छोट्टन ने पूछा, कौन है तो बाहर से कहा गया कि हम पुलिस के लोग है।
हमें सूचना मिली है कि तुम प्रतिबंधित मांस का धंधा करते हो। हमें घर की तलाश लेनी है। छोट्टन ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने छोट्टन को असलहे की नोंक पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने छोट्टन की पत्नी किताबुन को भी एक कमरे में बंद कर दिया। घर में रखी 10 हजार नकदी और बहुओं का करीब 50 हजार रुपये का गहना व बर्तन लूट लिया।
छोट्टन के यहां लूटने के बाद बदमाश उसके भाई मोट्टन के यहां भी लूटपाट करने पहुंचे। परिवारीजनों के शोर मचाने और ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग निकले। शनिवार को छोट्टन ने मामले की तहरीर ललिया थाने में दी है। थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।