फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways bus overturns, driver dies, two passengers missing

यात्रियों से भरी रोडवेज बस दलदल तालाब में पलटी, चालक की मौत, दो यात्री लापता

Tue, 05 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns, driver dies, two passengers missing
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर भंभुआ चौकी के पास सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों को बचाने में रोडवेज बस बेकाबू होकर दलदल तालाब में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो यात्री लापता हैं। पूरी रात चले रेस्क्यू के बाद दूसरे चालक समेत 40 लोगों को बस से सुरक्षित निकाला गया। मंगलवार की सुबह एक फिर लापता लोगों को खोजने के लिए मसक्कत शुरू हुई। लेकिन दोनों यात्रियों का पता नहीं चला सका है।
विज्ञापन

सोमवार रात 9-10 के बीच बरेली डिपो की रोडवेज बस रोडवेज बस (यूपी 25 डीटी 1557) गोंडा से दिल्ली के लिए जा रही थी। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर भंभुआ चौकी से 50 मीटर की दूरी पर स्कार्पियो कार को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे दलदल तालाब में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कंडक्टर महेश पाल के अनुसार, 42 यात्रियों का टिकट कटा था। देररात ही पुलिस व स्थानीय लोगों के दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान में 39 यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान बस में करीब 42 यात्री सवार थे।
बस की स्पीड कम थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। रात दो बजे कड़ी मसक्कत से बस को खाईं से निकाला जा सका। मंगलवार की सुबह दलदल में बस चालक ओम प्रकाश को मृत अवस्था में निकाला गया, जबकि दो यात्री लापता बताए जा रहे हैं।
अधिकांश यात्री दहशत के मारे अपना सामान, बैग आदि छोड़कर दूसरी बस पकड़कर चलते बने। रोडवेज के आरएम प्रभाकर मिश्रा, एआरएम गोंडा राकेश मोहन पांडेय, केंद्र प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, टीआई बिन्ध्या प्रसाद यादव व बीपी सिंह डयूटी क्लर्क ने मौके पर पहुंच कर दूसरी बसों में यात्रियों को शिफ्ट कराया।
भंभुआ चौकी के नजदीक की घटना होने से वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को जन सहयोग से निकलवाया। पुलिस ने खुद के लिए बने मेस का खाना यात्रियों को खिलाया।
परिचालक महेश पाल निवासी रामपुर जिला मेरठ ने बताया कि बस पर दो चालक थे। सहायक चालक जसविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी लेबर कॉलोनी सिविल लाइन रामपुर का रहने वाला हैं। यह बस में बैठा था और मृतक चालक ओम प्रकाश निवासी गोपालपुर अजीजपुर बरेली का रहने वाल था। दोनों संविदा चालक थे।
बताया कि सरयू का पुल क्षतिग्रस्त होने से भौरीगंज से होते हुए बरगदी के पास हाईवे पर पहुंचे थे, और करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद जैसे ही भंभुवा पहुंचे, वहीं पर स्कार्पियो कार भंभुवा कोट की तरफ गई सड़क पर मुड़ गई।

उसे बचाने के चक्कर चालक ने नियंत्रण खो दिया, और सीधे गहरी खाईं में चला गया। मंगलवार भोर में तीन बजे तक तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, सीओ मुन्ना उपाध्याय, तीन थानों के थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed