फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways bus overturned in pit, 27 passengers injured

गड्ढे में पलटी रोडवेज बस, 27 यात्री घायल

Sun, 22 May 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned in pit, 27 passengers injured
गोंडा। गोंडा-लखनऊ हाइवे पर मसौलिया गांव के पास रविवार दोपहर रूट डायवर्जन होने से वन-वे मार्ग पर कार से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 27 यात्री घायल हो गये। इनमें से आठ लोगों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज व जरवल रोड के बीच स्थित ग्राम मसौलिया के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते रूट डायवर्जन करके एक ही साइड से सभी वाहन पास कराए जा रहे हैं। रविवार दोपहर लखनऊ की तरफ से आ रही कार की मुख्यालय की तरफ से जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

अनियंत्रित बस सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी वेदप्रकाश शुक्ल ने ग्रामीणों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि कार सवार सभी चार लोग बाल-बाल बच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बस में कुल 44 लोगों में से 27 घायल हो गये। इनमें से पांच लोग किसी निजी अस्पताल चले गये। तीन लोगों को मामूली चोटें आईं थीं। बाकी 19 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। इनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। विधायक बावन सिंह ने भी हादसे की जानकारी ली है।
बस दुर्घटना में संदीप सिंह, रूबी, दीपक सिंह निवासी ग्राम करुआ थाना करनैलगंज, शिखा सिंह निवासी नादरगंज लखनऊ, मंगल, रामराजी निवासी ग्राम हीरापुर शाहपुर करनैलगंज, सुनील बाबू निवासी केशवनगर सीतापुर रोड लखनऊ, सुरेंद्र बहादुर, प्रद्युम्न कुमार निवासी ग्राम बनगांव, उन्नाव, संजय सिंह निवासी ग्राम सालपुर धौताल कोतवाली देहात गोंडा, सुशील कुमार व अमर बहादुर निवासी ग्राम महादेवा जिला बस्ती। धनराजी, सरिता निवासी टेढ़ी बाजार जिला बलरामपुर, लज्जावती, हरसिमरन, कमल, नंदकिशोर, सीमा निवासी ग्राम शांतिनगर, थाना कटरा बाजार, गोंडा घायल हुए हैं। इनमें से संदीप सिंह, रूबी सिंह, दीपक सिंह, मंगल, सुनील बाबू, सुरेंद्र बहादुर, अमर बहादुर समेत आठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जिसमें चार लोगों को अधिक चोटें आईं हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ग्राम मसौलिया के सामने फोरलेन मार्ग निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते पुलिया के बीचोंबीच दरार आने से करीब चार महीने तक गड्ढा युक्त मार्ग पर वाहन दौड़ते रहे। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग व निर्माण इकाई ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराने के लिए करीब एक माह पूर्व बैरिकेडिंग कर दी। मगर निर्माण की गति बेहद धीमी होने के कारण एक महीने से रूट डायवर्जन चल रहा है। जिसका खामियाजा दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को भुगतना पड़ा। इसके पहले भी रूट डायवर्जन के चलते बाइक व कार में टक्कर होने छह लोग घायल हो चुके हैं।

रोडवेज बस गड्ढे में पलटने से मौके पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों व पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास करके लोगों को बस से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। ऐसे में तमाम घायलों के बैग, मोबाइल और अन्य सामान बस में ही छूट गये, जिन्हें लोग तलाशते रहे। कई लोगों के मोबाइल खो गये तो वहीं बस में छूटे बैग, झोले व अन्य सामान पुलिस भंभुआ चौकी पर ले आई। जहां से लोगों को उनका सामान लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed