{"_id":"66fef7b323627ac4e6005826","slug":"roadways-bus-crushed-pac-head-constable-gonda-news-c-100-1-gon1002-124852-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज बस ने पीएसी के हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज बस ने पीएसी के हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा
Fri, 04 Oct 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर पीएसी गेट के पास इसी रोडवेज बस से हुआ हादसा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर पीएसी लाइन गेट के पास लखनऊ से बलरामपुर जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार मुख्य आरक्षी को रौंद दिया। हादसे में बाइक बस में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया है।
लखनऊ मार्ग स्थित पीएसी वाहिनी परिसर से बृहस्पतिवार सुबह मुख्य आरक्षी गोरख प्रसाद (50) ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकल रहे थे। तभी पीएसी गेट के पास ही लखनऊ से बलरामपुर जा रही कैसरबाग डिपो की बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। गोरख प्रसाद तेज रफ्तार बस में बाइक समेत फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चले गए। चालक ने ब्रेक लगाया और बस मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी गोरख प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने बस को पीछे कराकर शव निकलवाया। फिर पीएसी कमांडेंट कार्यालय में सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि गोरख प्रसाद मूल रूप से गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बस को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन