फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road will be built in Bamdera with one crore, the way will be easy for people

एक करोड़ से बमडेरा में बनेगी सड़क, लोगों की राह होगी आसान

Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Road will be built in Bamdera with one crore, the way will be easy for people
बालपुर (गोंडा)। वित्तीय वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश व्यापार विकास निधि योजना के तहत पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के प्रस्ताव पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्लाक हलधरमऊ के बमडेरा गांव 3 किलोमीटर सड़क के लिए एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी थी। उसी समय वर्ष 2016 में 25 लाख रुपये की पहली किस्त आयी थी। जिससे कुछ दूरी तक नुकीले पत्थर डाले जाने के बाद काम बंद हो गया था। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

चार साल बाद राजेश कुमार उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने 75 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी। जिससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस सड़क पर चार साल पहले पत्थर डाले गए थे। तभी से हजारों लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। पत्थर पर गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

यह सड़क तीन किलोमीटर बनाई जायेगी, जो बमडेरा से नदई पुरवा होते हुए सर्वांगपुर संपर्क मार्ग को जोड़ेगी। जिससे हजारों लोगों की राह आसान हो जाएगी। बमडेरा गांव के धीरेंद्र तिवारी उर्फ बड़कऊ तिवारी, राजेश चौबे, कमलेश तिवारी, विजय तिवारी, शोभाराम, जगदीश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed