फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road,park,interlocking

2.28 करोड़ से संवरेंगी गलियां, दो पार्क में ओपेन जिम

Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
road,park,interlocking
फोटो-21-गोंडा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित चेतना पार्क। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर की टूटी सड़कों व गलियों को संवारने के साथ नालियों का निर्माण होगा। जर्जर पार्कों को संवारा जाएगा और दो प्रतिष्ठित पार्कों में आम लोगों को ओपन जिम की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कार्य तय किए गए हैं। सिविल लाइन के दुर्गा मंदिर का कायाकल्प होगा। बुधवार को चेयरमैन उज्मा राशिद ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से दो करोड़ 28 लाख रुपये के कार्य कराने की मंजूरी जारी की गई है। शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शहर के प्रतिष्ठित गांधी पार्क में पांच लाख रुपये से ओपेन जिम बनेगा। सिविल लाइन से सबसे महत्वपूर्ण चेतना पार्क में भी पांच लाख रुपये ओपेन जिम बनेगी। सिविल लाइन में स्थिति दुर्गा मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। इस पर तीन लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इसी तरह आवास विकास में तीन लाख तीन हजार से शिव पार्क को संवारा जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र का कहना है बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्यों को शामिल किया गया है। प्रयास है कि शहर की समस्याओं को दूर किया जाए। गलियों में इंटरलाकिंग व मरम्मत के कार्यों को शामिल किया है। पूरे शहर के 27 मोहल्लों में 45 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है। जिससे गलियों में लोगों का आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास साफ सफाई होगी
शहर में पार्कों को संवारने के साथ मंदिरों के आसपास का स्थान भी संवरेगा। जिसमें रानीजोत में काली मंदिर के पास नाली का निर्माण, मालवीयनगर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास मैदान में इंटरलाकिंग का कार्य, सिविल लाइन के दुर्गामंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण, विष्णुपुरी में हनुमान गढ़ी मंदिर के पास कार्य तय किया गया है। शहर की गलियों को संवारने और स्कूलों को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता में रखा है।

शहर में विकास के कार्य करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आम लोगों से जुड़े स्थानों और गलियों को बेहतर बनाने के लिए बजट तय किया गया है। उज्मा राशिद, चेयरमैन नपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed