फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road,block

छह घंटे तक बभनान मसकनवा मार्ग से नहीं प्रवेश कर पाएंगे भारी वाहन

Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
road,block
बभनान (गोंडा)। बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को रेल पटरी बदलने का कार्य पीक्यूआरएस मशीन से किया जाएगा। इससे बभनान कस्बे में बभनान मसकनवा मार्ग से छह घंटे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस दौरान छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को रेल पटरी बदलने का कार्य पीक्यूआरएस मशीन से होना है। बभनान के रेलवे गेट संख्या- 223 ए पर अप लाइन की खुदाई की जाएगी। यह समपार फाटक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। तकरीबन छह घंटे तक समपार फाटक होकर कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेंगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए छोटे वाहनों के आवागमन के लिए लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। गोंडा की ओर से आने वाले छोटे वाहन खमरिया क्रॉसिंग से होकर महरागौरा होते हुए करनपुर बभनान जाएंगे, जबकि बभनान से गोंडा की तरफ से जाने वाले छोटे वाहन जमुनहा होते हुए केमिकल प्लांट के पास से गोंडा की ओर जाएंगे। भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के बभनान चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लोगों को दिक्कत ना हो और कस्बे में जाम न लगे, इसलिए गोंडा की ओर से कस्बे में आने के लिए अलग व जाने के लिए अलग रूट का निर्धारण किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे गेट संख्या 223-ए पर कार्य होने से फाटक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। ट्रेनों का संचालन डाउन ट्रैक पर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed