फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rewari village trembled due to two blasts at night

रात एक बजे दो धमाकों से दहला रेवारी गांव, लूट का आरोप

Thu, 05 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rewari village trembled due to two blasts at night
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के वीरपुर रेंवारी गांव में बुधवार की रात धमाकों की आवाज से कोहराम मच गया। रात एक बजे के आस पास दो बार हुए तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। गांव में सन्नाटे के बीच दहशत हो गई। बताया जाता है कि धमाका होने के बाद एक घर में लूटपाट भी हुई। मगर पुलिस उसे सिरे से खारिज करके आपसी रंजिश बता रही है। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिससे सूचना स्थानीय कोतवाली को दी गयी और तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कालर व उसके बेटे सहित गांव के तीन अन्य लोगों को उठा कर वापस थाने लौट आयी। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली इलाके के वीरपुर रेवारी गांव से जुड़ा है। यहां गांव के बाहर मलौना रोड पर खान ट्रेडर्स के नाम से गांव के ही निवासी अमीर अहमद की सरिया, सीमेंट व मौरंग की दुकान है। गांव निवासी कालर का आरोप है कि वह बुधवार की रात अपने नाती सारिफ खान के साथ सोये हुए थे। इसी बीच कुछ लोग आये और देशी बमों से हमला कर दिया। तेज आवाज होते ही अमीर अहमद व उनका नाती भाग खड़े हुए। धमाका करने वाले लोगों ने कमरे का ताला तोड़ कर सेफ को तोड़ डाला और उसमें रखा हुआ करीब 50 हजार रुपये लूट ले गए। कंट्रोल से मिली सूचना के बाद एक्शन में आई स्थानीय पुलिस, आननफानन घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धमाकों की बात तो सही है। पर बम जैसी कोई बात नहीं है। एक अदद मिला जिंदा विस्फोटक भी शक्तिशाली नहीं है। कालर का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद था। इस बात की सूचना दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली में दी गयी थी। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में बनावटी ढंग से घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। डकैती व बम धमाकों जैसी कोई बात नहीं है। घटना से जहां पूरी रात पुलिस हलकान रही तो वहीं इलाके में लोग भयभीत नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed