फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rewarding children expressed happiness

पुरस्कृत बच्चों ने जताई खुशी

Tue, 14 Jun 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Rewarding children expressed happiness
सम्मानित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए। अमर उजाला सम्मान समारोह को मेधावियों ने जमकर सराहा।
विज्ञापन


2016 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले जिले के मेधावी अंजलि तिवारी व अभिषेक कुमार विमल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘अमर उजाला सम्मान समारोह’ में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार पाने के बाद फोन पर बातचीत में मेधावी अंजलि तिवारी व अभिषेक कुमार ने कहा कि ‘अमर उजाला के सम्मान समारोह’ से मन में खुशी व्याप्त है। पुरस्कार पाने के बाद आत्मविश्वास बुलंदियों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


अंजलि के पिता चंद्रप्रकाश तिवारी व अभिषेक के पिता अजय कुमार विमल ने भी ‘अमर उजाला’ के प्रयास की जमकर सराहना की। इन परिवारों में सम्मान समारोह को लेकर खुशी छाई है। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने ‘अमर उजाला सम्मान समारोह’ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षा के महत्व को चार चांद लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed