फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Revenue inspector injured after colliding with Vanrose dies

Gonda News: वनरोज से टकराकर घायल हुए राजस्व निरीक्षक की मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Revenue inspector injured after colliding with Vanrose dies
तरबगंज/करनैलगंज। कटहा गांव निवासी करनैलगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार सिंह उर्फ अन्नू (52) रविवार को कंड़रू गांव के पास वनरोज से टकराकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सात सितंबर शाम करीब छह बजे बाढ़ क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौटते समय भौरीगंज-परसपुर मार्ग पर कड़रु के पास उनकी बाइक वनरोज से टकरा गई। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद वह कोमा में चले गए थे। परिजन जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौत के बाद एसडीएम जितेंद्र गौतम के साथ ही तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। विनोद के भाई अशोक सिंह कुमार हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। परिवार में दो बेटे वीरेंद्र प्रताप (28), आदर्श प्रताप (21) व एक बेटी रिया (23) है। वह अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। मौत से पत्नी मंजू सिंह समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से गिरे युवक, एक की मौत, दूसरा घायल
बालपुर। कटरा बाजार के तिवारी पुरवा व पिपरी के पास बुधवार की रात ट्रेन से गिरकर दो युवक घायल हो गए। सुबह ग्रामीणों ने युवकों को घायल पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। हलधरमऊ चौकी प्रभारी शिवम ने बताया कि एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो सौ मीटर दूर पड़े मिले दूसरे युवक को एबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक के जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान दीपक निषाद (30) निवासी डोमरिया गुलहरिया गोरखपुर के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के बार में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed