फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Responsibility will be fixed if there are long queues for fertilizer: Shahi

खाद के लिए लंबी कतारें लगीं तो तय होगी जिम्मेदारी : शाही

Sun, 05 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Responsibility will be fixed if there are long queues for fertilizer: Shahi
इमरती विसेन में खाद के गोदाम का निरीक्षण करते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। स्रोत: विभाग
गोंडा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार शाम को अयोध्या जाते समय अचानक गोंडा पहुंच गए और खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी व कृषि तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। कहा कि रबी की फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की व्यवस्था कर लें। यदि खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें लगीं तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शनिवार शाम को बहराइच से अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में बहराइच रोड पर इमरती विसेन स्थित अग्रवाल फर्टिलाइजर के गोदाम के पास वह रुक गए। उन्होंने गोदाम का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर व अन्य पत्रावलियों की जांच की। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज आर्यनगर के फुटकर विक्रेता को फोन किया। विक्रेता से कहा- हैलो! मैं कृषि मंत्री बोल रहा हूं... आपने खाद कितने रुपये में ली? खाद के साथ कोई अन्य टैग तो नहीं दिया गया?। पकड़ी बाजार स्थित एक खाद विक्रेता से पूछा कि यूरिया कितने रुपये में मिली?। मंत्री ने दो किसानों से भी बात की। हालांकि निरीक्षण के दौरान वह संतुष्ट दिखे। इसके बाद बड़गांव पुलिस चौकी से मंत्री ने अपना काफिला सर्किट हाउस की तरफ मोड़ दिया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सर्किट हाउस पहुंचने के बाद मंत्री के सचिव ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को फोन किया। कुछ ही देर में डीएम सहित कृषि व सहकारिता विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी सर्किट हाउस पहुंच गए। मंत्री ने खाद की उपलब्धता, मिनी किट व कृषि यंत्रों के वितरण सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसान सरकार की प्राथमिकताओं में हैं, उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खाद के लिए लंबी लाइनें बिल्कुल नहीं लगनी चाहिए। समितियों व दुकानों पर समय से उर्वरक पहुंच जानी चाहिए। इस दौरान उप निदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, एआर कोऑपरेटिव रविशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed