फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Responsibility played brilliantly, New Year will get praise mark

बखूबी निभाई जिम्मेदारी, नए साल पर मिलेगा प्रशंसा चिह्न सम्मान

Tue, 31 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Responsibility played brilliantly, New Year will get praise mark
गोंडा। पुलिस महकमे ने पूरे साल लोकसभा चुनाव, कांवड़ मेला, कुंभ मेला, नागरिकता संशोधन कानून समेत कानून व्यवस्था ड्यूटी बखूबी निभाने वाले पुलिस कर्मियों को नए साल पर कुंभ सेवा मेडल व प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सैनिक सम्म्मेलन में डीआईजी ने ऐसे पुलिसकर्मियों का हाल जानने के बाद सम्मान समारोह की तैयारी के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में मंगलवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह ने थानों व कार्यालयों से आए जवानों को डीजीपी का संदेश सुनाया। उन्होंने शांति व कानून व्यवस्था ड्यूटी जैसे कुंभ मेला, लोकसभा चुनाव, कांवड़ मेला, नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के दौरान जिम्मेदारी से बखूबी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। डीआईजी ने कुंभ मेला ड्यूटी निर्वहन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कुंभ सेवा मेडल एवं प्रशंसा चिह्न दिए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय व पुलिस वेलफेयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईजी व एसपी आरके नैयर ने वर्ष 2020 के लिए पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों व दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक कुलबीर सिंह, पीआरओ रमाकांत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सेवानिवृत हुए एक पुलिस अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को एक सादे समारोह में विदाई दी गई। पुलिस महकमे से मंगलवार को सीओ मनकापुर रहे एसके रवि, महिला निरीक्षक श्रभ्मती सावित्री यादव, उपनिरीक्षक एलआईयू होतीलाल, उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर, मुख्य आरक्षी मदन मोहन मिश्र, मुख्य आरक्षी चालक मोहम्मद रिजवान को डीआईजी डॉ. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने धार्मिक पुस्तकें व शाल भेंटकर विदाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed