फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   respected to the mother-in-law and bahu

सास-बहू का हुआ सम्मान

Fri, 28 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 28 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
respected to the mother-in-law and bahu
सास-बहू का हुअा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में सास सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विवाहित छात्राओं ने अपनी सासू मां के साथ खुशी के पल बिताए। बहू व सास को जब नारी के आंगन में सम्मान मिला तो रिश्तों के प्यार के अहसास से नयन सजल हो गए।
विज्ञापन


नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की संस्थापिका की अनूठी सोच पर सासू मां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की छह विवाहित छात्राओं की सास निर्मला मिश्रा, पूनम सिंह, शमा परवीन, जाकिया, गीता सैनी को बुलाकर उन्हें बहुओं के द्वारा सम्मानित कराया।
विज्ञापन


डॉ. कृष्णा सिन्हा ने कहा कि रिश्ते हमें प्यार का अहसास कराते हैं। आधुनिकता की दौर में रिश्तों की डोर कमजोर हुई, जिससे समाज में विघटन बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए हमें आगे आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में शुक्रवार को सास सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आयोजित प्रतिभाओं ने अपनी क्षमता से लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
अवसर तो था सास सम्मान समारोह का, लेकिन जब मां के सामने बेटियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिला तो वे कहां चूकने वाली थीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित दीप नृत्य एवं तोरण की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। समूह एवं एकल ग्रुप की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें एकल नृत्य में दिव्या सोनी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

दीप नृत्य प्रतियोगिता में रंजना व कीर्ति प्रथम व अर्चना ओझा का ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। वंदनवार प्रतियोगिता में एकल ग्रुप में यशी पटवा प्रथम तथा शुचिता द्वितीय स्थान पर रही। वंदनवार प्रतियोगिता ग्रुप में एमए होम साइंस ग्रुप प्रथम तथा श्वेता ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा।


संस्थापक प्राचार्या डॉ. कृष्णा सिन्हा ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी को 300 एवं दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा को 200 रुपये का नकद पुरस्कार प्रमाणपत्र के साथ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed