फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Resolve to follow the ideals of Bapu-Shastri

जयंती पर बापू-शास्त्री के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 02 Oct 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Bapu-Shastri
गोंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में बापू व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालकर जगह-जगह पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया। वक्ताओं ने बापू के आदर्शों पर चलकर देश व समाज का हित तय करने का आह्वान किया। कहा गया कि आपसी भाईचारा, परोपकार व ईमानदारी के मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने तथा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मार्कंडेेय शाही ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेे सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु ग्राम स्वराज की अवधारणा से देश की आत्मनिर्भरता के लिए सार्थक प्रयास किए जिसकी आज भी प्रासंगिकता है।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और पौधरोपण किया। सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय पर उप निबंधक सुधा यादव ने गांधी-शात्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सीआरओ जयनाथ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र वर्मा, कलेक्ट्रेट संघ के मंत्री संदीप तिवारी, लिपिक मकसूद अली सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा बापू के प्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। आयुक्त व डीएम ने छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पर अपर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, न्याय सहायक चन्द्र प्रकाश मिश्र, नाजिर सुशील कुमार, ओएसडी शिवराज शुक्ला, सहित कलेक्ट्रेट अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed