फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reprimand officers on negligence

लापरवाही पर अफसरों को फटकार

Tue, 18 Aug 2015 11:03 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय तहसील दिवस के मामलों का भी निस्तारण करने में तमाम अफसर हीलाहवाली कर रहे हैं। पेंडिंग पड़े पुराने मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कई अफसरों को डीएम ने नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


मंगलवार को तुलसीपुर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में 53 में से मात्र चार प्रार्थनापत्रों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। क्रॉस चेकिंग में मामले पेंडिंग मिलने पर डीएम ने संबंधित अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को तुलसीपुर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले माह से शासन स्तर द्वारा तहसील दिवसों के प्रार्थनापत्रों की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। सभी प्रार्थनापत्रों को ऑनलाइन अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉस चेकिंग में प्रार्थनापत्र पेंडिंग मिलने पर संबंधित विभाग के अफसर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर, ड्रेनेज खंड-दो, जिला विद्यालय निरीक्षक, पीडी, खंड शिक्षाधिकारी पचपेड़वा, चकबंदी, बीडीओ गैसड़ी, राजस्व निरीक्षक तुलसीपुर, पचपेड़वा व पियरा के पुराने मामले निस्तारित नहीं होने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

हरीखड़ी की ग्राम प्रधान अर्चना ने डीएम को बताया कि स्कूल के मिड-डे मील का राशन कई महीने से नहीं मिला है। इस पर डीएम ने डीएसओ व खाद्य वस्तु निगम के अफसरों को तीन दिन के अंदर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

पुरैना निवासी सोमई ने चार माह से तहसीलदार द्वारा हैसियत प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर न करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तहसीलदार तुलसीपुर को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।


 डीएम ने जिला स्तरीय तहसील दिवस में आए 56 प्रार्थनापत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण कराकर सभी अफसरों को नए व पुराने प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसपी वीडी शुक्ल, सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, सीवीओ डॉ. यूएल गुप्ता, डीडीओ शिवकुमार सिंह, डीएसओ बीके मिश्र, शंभु प्रसाद, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, बीएसए जय सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed