{"_id":"630667f7c6ac9f42a13d433b","slug":"report-gonda-teen-talak-gonda-news-lko645085081","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मुकदमों में सुलह से किया इंकार तो दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने मुकदमों में सुलह से किया इंकार तो दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रताड़ना के एक मुकदमे में पत्नी ने पति से सुलह करने से इंकार कर दिया। गुस्साए पति ने पत्नी को धमकाते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़ित पत्नी ने अपर पुलिस अधीक्षक से मामले में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद की। बुधवार को एएसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया है।
बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के अहिरौली मौजूदा पता पिपरा अदाई थाना खोड़ारे की रहने वाली नुसरत फातिमा पत्नी मोहम्मद जावेद ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद जावेद से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद 4 सितंबर 2021 को दहेज की मांग को लेकर पति मोहम्मद जावेद व सास रईसुननिशा पत्नी शमसुल इस्लाम ने मारपीटकर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
इस मामले में पति व सास के खिलाफ महिला थाने में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अपने मायके में थी। बीती 25 मई को वह अपने घर के सामने से जा रही थी। तभी पति व सास ने उसे रास्ते में रोक लिया और प्रताड़ना के मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। उसने सुलह करने से इंकार कर दिया तो सास ने तलाक देने के लिए उकसाया। पति मोहम्मद जावेद ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर तलाक दे दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। (संवाद)