फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Remembering Chacha Nehru on Children's Day

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद कर नौनिहालों ने मचाया धमाल

Sun, 14 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Remembering Chacha Nehru on Children's Day
गोंडा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का आयोजन स्कूलों में हुआ। रविवार होने के बाद भी स्कूलों में कार्यक्रम हुए और नौनिहालों ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी हुईं और बच्चों को स्कूलों की ओर से सम्मानित किया गया। बीएसए जय प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर शिक्षा क्षेत्र परसपुर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्कूल की छात्राओं जय देवी, आदिति, सत्यमा, आस्था ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि चाचा नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि वह बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। बच्चों ने बाल नृत्य किया, जिसमें सत्यम और कंचन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नेहरू युवा केंद्र ने स्थापना दिवस मनाया।
तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि बाल दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। युवा कल्याण अधिकारी तरंग सारस्वत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डायरेक्टर पीके त्रिपाठी, प्रधानाचार्य हनुमंत लाल, विनय श्रीवास्तव, नीलम शुक्ला, परसपुर के रिंकी यादव, पडरी कृपाल के सुमन वर्मा, रजनीकांत तिवारी, नीतू शुक्ला, विपिन वर्मा आदि रहे। वहीं फुलवारी पब्लिक स्कूल में फुलवारी फेस्ट मनाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. नीलम त्रिपाठी एवं वर्षा सिंह उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय रहीं। साक्षी अरोड़ा, नीता लालवानी, अजयता अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहीं। सरस्वती वंदना वैष्णवी, अनुष्का, कनिष्का, दीपिका और मानवी ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत एंव देशभक्ति गाने पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने स्टाल भी लगाया।
जिसमें प्री नर्सरी ने फूड चार्ट, एलकेजी सैंडविच, यूकेजी भेलपुरी, कक्षा - एक बेकरी शॉप, कक्षा दो केक शॉप, कक्षा तीन समोसा एंड पॉपकॉर्न, कक्षा चार ने नूडल्स, कक्षा पांच ने पानी पूरी, कक्षा छह ने कॉफी और कक्षा सात- आठ ने ग्लास गेम का आयोजन किया।
हलधरमऊ के कमला नेहरू इंटर कालेज हड़ियागाड़ा में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैज नाथ दूबे रहे। प्रबंधक डॉ माखन सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, छल्लर दूबे, यशकरन सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, विवेक सिंह, अजय कुमार उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, राजकिशोर सिंह आदि रहे।

पीपल चौराहा चौक में गायत्री आरोग्य संस्थान में बच्चों ने योग प्रस्तुत किया। योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्र ने बच्चों को योग से ठंड में बचाव के तरीके बजाए। भारतीय संस्कृति के बारे में भी बताया। अपने जीवन मे उतारकर रोज योग के अभ्यास को करके अपने तन मन को स्वस्थ बनाने के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed