{"_id":"291c1762bd7526689998e51ca7aa06f2","slug":"remember-to-jankavi-adam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकवि अदम को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकवि अदम को किया याद
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिले के प्रख्यात जनकवि अदम गोंडवी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
परसपुर विकास खंड के आटा पूरे गजराज सिंह गांव में स्थित अदम गोंडवी प्राथमिक विद्यालय में सुबह जनकवि स्व. अदम गोंडवी के पुत्र आलोक सिंह, भ्राता केदार सिंह, जगदंबा सिंह, रामसुंदर पांडेय, विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऊषा जायसवाल तथा विद्यालय के बच्चों ने परिसर में स्थित उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी।
उधर, वसंतपुर ग्राम पंचायत के पचईपुरवा चौराहे पर मार्क्सवादी लेनिन, जनवादी व प्रगतिशील विचारधारा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
सभा में का. निर्मल रावत ने कहा कि नौजवानों को जाति व धर्म के नाम पर लड़ने की जगह सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की जरूरत है।
कवि कृष्ण कुमार सिंह दीप, सत्यप्रकाश मिश्र सत्य ने रचनाएं पढ़ीं। रामकुमार शर्मा, रामसरन शर्मा, राघवराम वर्मा, राम अभिलाष वर्मा, अवधेश तिवारी आदि ने जनकवि को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।