फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   remember the Tulsidas

तुलसीदास काे किया याद

Sun, 23 Aug 2015 11:57 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
तुलसी उद्यान संरक्षण समिति की ओर से शनिवार को महाकवि तुलसीदास की जयंती मनाई गई। समिति के सदस्यों ने तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


तुलसी जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक केवल कृष्ण शर्मा एवं महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के माध्यम से मर्यादा पुुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का वर्णन करके पूरे विश्व को उनके आदर्शों से परिचित कराया।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम महाकवि तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ सदस्य मंगल बाबू ने कहा कि महाकवि तुलसीदास कवि होने के साथ-साथ महान संत भी थे। तुलसीदास जी के आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी के पूर्व तुलसीपार्क में समिति के सभी सदस्यों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ भी किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, कृष्णा गुप्ता, राधेश्याम सोनी, मदन कसेरा, राज बहादुर यादव सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed