फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   recovered reindeer four horns

बारहसिंघा के चार सींग बरामद

Tue, 22 Sep 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर के राधाकुंड मोहल्ले में मंगलवार को छापा मारकर वन विभाग की टीम ने दो लोगों के घरों में लगे सवा सौ साल पुराने बारहसिंघा के चार सींग बरामद किए। बताया जाता है कि इन सींगों का इस्तेमाल मोहल्ले में रहने वाले दो लोगों ने अपने घर की साज-सज्जा के तौर पर कर रखा था।
विज्ञापन


जिसे मुखबिर से मिली सूचना पर बरामद करने के बाद टीम ने आरोपी दो लोगों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक वन संरक्षक/प्रभारी सादुल्लाहनगर वन रेंज रामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को वन विभाग की टीम राधाकुंड मोहल्ले में पहुंची। टीम ने मोहल्ले में रहने वाले शिशिर श्रीवास्तव व सुभाष चंद्र के घर पर छापा मारा। यहां से टीम को सुभाषचंद्र के घर से सवा सौ साल पुराने बारहसिंघा के तीन व शिशिर के घर से एक सींग बरामद हुअा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे टीम ने कब्जे में ले लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा ने बताया कि छापेमारी में सुभाष चंद्र के घर से तीन व शिशिर के घर से एक सींग बारहसिंघा का बरामद हुअ है, जो काफी कीमती हैं।

इसे लेकर दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत मामला पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उनके मुताबिक यह सींगें कहां से आईं और कौन लेकर आया। इन सारे पहलुओं की पड़ताल वन विभाग कर रहा है।


बताया जाता है कि बरामद सीगें किसी वयस्क बारहसिंघा की थीं, जिसे मारने के बाद इनकी सींगे निकालकर उसका इस्तेमाल घर की साज-सज्जा के तौर पर दोनों लोगों ने कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed