फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   recalled the Dr. Ram Manohar Lohia

डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया

Mon, 12 Oct 2015 11:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
निर्वाण दिवस पर सोमवार को जगह-जगह समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया याद किये गये। राम मनोहर लोहिया के 48वें निर्वाण दिवस पर प्लेवे चिल्ड्रेन स्कूल रकाबगंज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री विनोद सिंह के प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़कर समाजवाद कायम किया था। प्राचार्य हामिदा अख्तर ने बच्चों को डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम के मुखिया धर्मवीर आर्य, सबाना बेगम, प्रधानाचार्य जमाल मोहम्मद, ओमप्रकाश छाबड़ा, आफाक अहमद वारसी, अरविंद सक्सेना, इंजीनियर एमएस शुक्ला, शांती देवी ने डॉ. लोहिया पार्क में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन


वहीं दूूसरी ओर क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक मो. अमजद खां ने खोरहंसा बाजार में निर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष काजी अब्दुल नजीब ने कहा कि डॉ. लोहिया विचारों व सिद्धांतों के धनी थे। वे सच्चे समाजवादी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मानना था कि समाजवाद में परिवारवाद गलत है। कार्यक्रम संयोजक  अमजद ने कहा कि डॉ. लोहिया पूंजीवाद, सामंतवाद के सच्चे विरोधी थे। उन्होंने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील की कि डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने पर ही समाजवाद कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed