फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raw houses collapsed due to heavy rain, waterlogging

भारी बारिश से चलना हुआ दुश्वार, गिरा कच्चा घर

Thu, 19 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Raw houses collapsed due to heavy rain, waterlogging
गोंडा के तरबगंज के खानपुर गांव में घर गिरने के बाद पालीथिन के नीचे आ गया परिवार। - फोटो : GONDA
गोंडा। लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर धीमी व कभी-कभी तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। कच्चे मकान गिरने शुरू हो गए हैं और गांव से लेकर शहर तक जलभराव हो गया है। गुरुवार की सुबह लगातार बारिश होने के कारण निजी से लेकर सरकारी स्कूलों में तालाबंदी हो गई। बच्चे घर से निकल ही नहीं सके। वहीं बारिश के कारण तरबगंज में एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही इसमें जन हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को दिन भर होती रही। शहर की गलियों व मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को घर से निकलने में दिक्कतें हुईं। सड़क पर चौपहिया वाहन के अलावा दो पहिया व पैदल यात्री बहुत कम दिखे। बारिश से व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकी नगर, पटेल नगर सहित चौक व घोसियाना में पानी भर गया।
विज्ञापन

तरबगंज के खानपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे का मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग गिर रहे मकान से निकलने में कामयाब रहे। जिससे जान माल की हानि नहीं हुई। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। वहीं मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद भी तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नान बच्चा पांडे ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed