{"_id":"5d9e17c38ebc3e017f1e721c","slug":"ravan-dahan-has-given-the-message-of-victory-of-truth-gonda-news-lko485911325","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण दहन कर दिया सत्य की जीत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण दहन कर दिया सत्य की जीत का संदेश
विज्ञापन
गोंडा के खैरा भवानी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में निर्णायक युद्ध करते राम-रावण।
- फोटो : GONDA
गोंडा/करनैलगंज। दशहरा पर रामलील मैदान में रावण दहन के दौरान जय श्रीराम की जयघोष की गूंज रही। असत्य पर हुई सत्य की जीत का जश्न दिखा। रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराइयों को छोड़ने का संकल्प भी लिया।
परसपुर में रामलीला के समापन पर निकले जूलूस में हेलमेट लगाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं करनैलगंज में सौहार्द की पहल हुई। रावण दहन के दौरान रामलीला मैदानों पर मेले जैसा माहौल रहा और एक दूसरे को लोग दशहरा की बधाई देते दिखे।
करनैलगंज में जैसे ही राम के छोड़े गए तीर से 40 फुट लंबे रावण के पुतले में आग लगी तो जय श्री राम के नारे से बस स्टॉप स्थित रामलीला मैदान गूंज उठा।
सबसे पहले श्रीराम के विमान के साथ करीब दो दर्जन से अधिक झांकिया गुडाही बाजार स्थित रामलीला भवन से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां राम व रावण की सेना में युद्ध चला। रावण का वध होते ही चारों ओर शंख ध्वनि गूंज उठी। रामलीला मैदान में शानदार आतिशबाजी की गई।