{"_id":"61be12dcb007f537b3630038","slug":"ration-shop-suspend-gonda-news-lko609549081","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर बालपुर जाट का कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर बालपुर जाट का कोटा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में गोलमाल उजागर हुआ है। विगत 12 दिसंबर से लेकर दाल/साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक, खाद्य तेल तथा खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। इसमें एक कोटेदार ने हेराफेरी की, जिसे डीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी कोटेदारों को चेतावनी दी है। उनको पारदर्शी व शत-प्रतिशत नि:शुल्क वितरण कराये जाने के सख्त निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत बालपुर जाट, विकासखंड झंझरी ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता राम शिरोमणि द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। उपभोक्ताओं से खाद्यान्न वितरण के समय राशि ली जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी उपरोक्त उचित दर विक्रेता के वितरण के संबंध में वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य क्षेत्र प्रथम व पूर्ति निरीक्षक झंझरी से करायी गयी। जांचोपरांत अनियमितता मिलने पर उचित दर दुकान को निलंबित किया है।
विज्ञापन
बताया कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के फोन नंबर- 05262-230352 के साथ-साथ तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में सम्बन्धित एसडीएम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करा सकते हैं। (संवाद)