फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rasan

राशन वितरण का कमीशन बढ़ाए

Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rasan
धानेपुर (गोंडा)। राशन वितरण में घटतौली व कटौती का आरोप झेलने वाले कोटेदारों ने अब कमीशन बढ़ाने की मांग उठाई है। मंगलवार को आल इंडिया फेयर शाप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की मुजेहना इकाई की बैठक में चर्चा की गई। खाद्यान वितरण का कमीशन 70 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 300 रुपये करने की मांग का निर्णय लिया गया। इस मांग को लेकर पांच सितंबर को कोटेदार काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। कोटेदार इस दिन को मांग महोत्सव के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को फेडरेशन के मुजेहना ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में कोटेदारों का कमीशन महज 70 रुपये प्रति क्विंटल है। इतने कमीशन में कोटेदारों का खर्चा तक नहीं निकल पाता। बैठक में खाद्यान वितरण का कमीशन बढ़ाकर तीन सौ रुपये किए जाने की मांग रखी गई। यह फैसला किया गया कि पांच सितंबर को वितरण दिवस के दिन काली पट्टी बांधकर कोटेदार विरोध दिवस मनाएंगे। वितरण दिवस को मांग महोत्सव के तौर पर भी मनाने का फैसला किया गया। जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 से 2015 तक आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक स्कूलों में एमडीएम के अनाज का धुलाई भाड़ा और लाभांश कोटेदारों को नहीं दिया गया है। इसका तत्काल भुगतान कराया जाए। सरकार के निर्देश पर जून, जुलाई व अगस्त महीने में खाद्यान्न का पैसा कोटेदारों से जमा कराकर सरकार ने अन्न महोत्सव मनाया, और लाभार्थियों को निशुल्क राशन का वितरण कराया गया, लेकिन कोटेदारों को पैसा वापस नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों ने कहा कि ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है तो वितरण रजिस्टर व प्रमाण पत्र की व्यवस्था बंद की जाए ताकि कोटेदारों का शोषण ना होने पाए। कोरोना संकट को देखते हुए अन्य विभागों की तरह कोटेदारों को बीमा का लाभ दिया जाए। इस मौके पर कोटेदार मो जमील, दुर्गा प्रसाद मिश्र ,रामदेव मिश्रा, दयाशंकर तिवारी ,खेदूराम, चंद्रशेखर सिंह, हरिनारायण सोहनलाल, राधा रमण तिवारी व मो. सगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed