फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sub inspector raped a girl many times and hide his name.

Gonda: मजहब छिपाकर दो साल तक किया दुष्कर्म, कई बार कराया गर्भपात, राज खुलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी

Tue, 12 Jul 2022 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

नगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया और राज खुलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एएसपी ने सीओ और महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
sub inspector raped a girl many times and hide his name.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी सरकार एक तरफ जहां महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। वहीं, नगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर ही मजहब छिपाकर दूसरे धर्म की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म करने, कई बार गर्भपात कराने और फिर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत और मामला तूल पकड़ता देख एएसपी ने सीओ और महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है। एएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


शहर में रहने वाली एक युवती सोमवार को नगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची। वहां एएसपी शिवराज से मुलाकात कर उसने शिकायती पत्र दिया। इसमें युवती ने बताया कि नगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा से दो साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। दरोगा ने अपना मजहब व नाम छिपाकर उससे दोस्ती की। फिर प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, मगर दरोगा ने शादी से पहले बच्चा होने पर सामाजिक छवि धूमिल होने का हवाला देकर हर बार गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि वो हमेशा अपनी बहन की शादी के बाद उससे शादी करने की बात कहकर टाल देता था।

जब उसने शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो 27 जून की रात 10 बजे आरोपी उसके घर आया और आइसक्रीम में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, तब उसकी जान बच सकी। इसके बाद युवती दरोगा की शिकायत करने नगर कोतवाली पहुंची तब खुलासा हुआ कि वो दूसरे मजहब का है और उसने उसे अपना गलत नाम बताया था।

युवती का आरोप है कि कोतवाली पुलिस मामले में कार्रवाई के बजाय उस पर सुलह के लिए दबाव बना रही थी। इसके चलते सोमवार को वह अपने अधिवक्ता के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। वहां एएसपी से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी।


एएसपी शिवराज ने बताया कि युवती ने दरोगा की शिकायत की है। मामला गंभीर है। सीओ शिल्पा वर्मा व महिला थाने की प्रभारी पूनम यादव को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गये हैं। पीड़िता की शिकायती पत्र के सभी बिंदुओं और उसके द्वारा दिए गये साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed