{"_id":"62531c1dd173c01395628936","slug":"ramnavami-gonda-news-lko6255320101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी...
विज्ञापन
फोटो-12-गोंडा में बभनजोत के राघवपुर में सजाई गई राम, जानकी व लक्ष्मण की प्रतिमा। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में दोपहर में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने घर पर श्रीराम स्तुति के साथ जन्मोत्सव मनाया।
रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में चैत्र राम नवमी के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगने लगा। अखंड रामायण समाप्त होने के बाद भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय भजन गायक परमानंद शर्मा के गणराज पधारो उत्सव तो आयो राजा राम को भजन के साथ हुआ। शिप्रा सलोनी ने भगवान राम के साथ साथ माता रानी, खाटू श्याम और राणी सती दादी जी के भजनों की प्रस्तुति पर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सजा दो घर को गुलशन सा घर में राम आये हैं भजन से भक्त मुग्ध हो उठे। दरबार में विभिन्न खाद्य पदार्थों का छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद हवन व पूर्णाहुति का कार्यक्रम हुआ। प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन हुआ। महिला मंडल की ओर से राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की झांकी निकाली गई। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंत्री संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विकास जैन, राजीव रस्तोगी, तुलसी दास रायचंदानी, कमल शाह, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बभनजोत के राघवपुर स्थित रामजानकी मंदिर पर राम नवमी के अवसर पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को शानदार तरीके से सजाया गया और भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी मईया की मूर्तियों को नए वस्त्र पहनाए गए और उनका शृंगार भी किया गया। दिन के बारह बजते ही शंख और घड़ियाल बजा कर भगवान के जन्मोत्सव का स्वागत किया गया। महिलाओं ने सोहर गाया और लोगों ने भगवान की स्तुति की। प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विनोद कुमार मिश्र, रामशब्द मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल, हरिहर प्रसाद शुक्ल, अंकुश मिश्र, संजय यादव, काशीराम, प्रमोद कुमार, कुलदीप शुक्ल, राकेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हलधरमऊ क्षेत्र में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालपुर के नई राम जनकी मंदिर अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें घन श्याम दीवाना संकीर्तन मंडल ने रामजी का भजन सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। राम प्रसाद लहरी ने जन्मे अवध पूरी में चारो भैया घर घर बाजे बधाइयां सोहर सुनाया। राम जनकी मंदिर के प्रबंधक मंगल प्रसाद, धर्मपाल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, दीपक सोनी, संगम लाल मोदनवाल, राकेश गुप्ता, लवकुश गुप्ता, संजय यादव, संतोष सोनी, दुर्गेश तिवारी, राज किशोर गुप्ता मौजूद रहे।
जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर
करनैलगंज (गोंडा)। श्रीराम नवमी के मौके पर करनैलगंज नगर के करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों में एक साथ घंटा, घड़ियाल की गूंज रही। भगवान श्री राम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर बालकराम पुरवा में उप जिलाधिकारी हीरालाल ने भगवान की आरती और पूजन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रसाद का वितरण किया गया। दूसरी तरफ संतोषी माता मंदिर लखनऊ रोड पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। पंडित तेज कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का जन्म उत्सव मनाया। नगर के हलवाई समाज द्वारा श्री रामजानकी मंदिर बालूगंज में रामजन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीराम जानकी मंदिर प्रबंधक संजय यज्ञसैनी, अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, महामंत्री सत्येंद्र यज्ञसैनी, संरक्षक रामजीलाल मोदनवाल, सुशील यज्ञसैनी, राजीव गुप्ता एडवोकेट, महेश गुप्ता एडवोकेट, कन्हैया लाल वर्मा, संतोष यज्ञसैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंघानिया मौजूद रहे।(संवाद)
भगवान का अभिषेक कर लगाया छप्पन भोग
मसकनवा (गोंडा)। भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर, कस्बे के राम जानकी मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्वामी नारायण छपिया मंदिर में अन्नकूट छप्पन भोग लगाया गया। भगवान का महाभिषेक किया गया। दोपहार 12 बजते ही भगवान राम का जन्म महोत्सव मनाया गया। गाजे बाजे और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान की आरती और पूजा अर्चना की गई। स्वामी नारायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। मंदिर में अन्नकूट, छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को अनेक प्रकार के व्यंजनों से छप्पन भोग लगाया गया। मसकनवा कस्बे के राम जानकी मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। हवन, पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर मंदिर के महंत स्वामी देव प्रकाश दास, गुरू जगत प्रकाश दास, मथुरा स्वामी नारायण मंदिर के महंत बीपी स्वामी, कोठरी विष्णु स्वामी, पीसी गुप्ता, सुधांशु, अतुल गुप्त, श्याम बाबू मौजूद रहे। (संवाद)