फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rain wreaks havoc on early crops, fields flooded with water

Gonda News: अगेती फसलों पर आफत की बारिश, खेतों में भर गया पानी

Tue, 07 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc on early crops, fields flooded with water
परसपुर के लोहंगपुर में धान की फसल उठाता किसान। - संवाद 
पसका/बालपुर। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। परसपुर व हलधरमऊ क्षेत्र में सोमवार रात तेज हवा के साथ बारिश के चलते धान की पकी फसलें गिर गईं। लहलहा रहीं अगेती फसलें गिरने से किसान परेशान हैं। तमाम किसानों ने फसल कटाई शुरू कर दी थी। इसके चलते फसल खेत में ही पड़ी थी। जहां अब जलभराव हो गया है। किसानों को उत्पादन प्रभावित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। रात में शुरू हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि धान की कटाई का समय चल रहा है, ऐसे में बारिश से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। अगर एक-दो दिन और बारिश हुई, तो खेतों में तैयार फसल सड़ सकती है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश से कई जगह बालियां झुक गईं। इससे कटाई में मुश्किल होगी और उत्पादन भी घटेगा। कई इलाकों में खेतों में पानी भरने से मशीनों का इस्तेमाल ठप हो गया है। सुबह तक बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने से किसान परेशान हैं। यह बारिश धान की कुछ पिछेती फसलों के लिए फायदेमंद रही, वहीं तेज हवा के चलते धान की अगेती फसल के साथ ही मकई और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आटा के भोंदूपुरवा निवासी अजीत सिंह ने बताया कि चार दिन पहले उन्होंने लगभग ढाई बीघा धान की कटाई कराई थी। कटी फसल खेत में सूखने के लिए पड़ी थी, लेकिन तेज बारिश से खेत में पानी भर गया। धान की कटी हुई फसल पानी में डूब गई। धान की खड़ी फसल भी तेज हवा के कारण गिर गई है।
लोहंगपुर के पूरे पंडित में भी बारिश और तेज हवा के कारण धान की फसल खेत में गिर गई। पूरे बिलंद से पंडितपुरवा जाने वाले मार्ग पर दो जगह पेड़ भी गिर गए, जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने पेड़ काटकर मार्ग पर आवागमन बहाल किया। किसान पवन पांडेय ने बताया कि अभी पक रही धान की प्रजातियों के लिए पानी लाभकारी है, लेकिन तेज हवा के कारण उनके जमीन पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। किसान अब फसल बचाने के उपाय करने में जुटे हैं।


कराया जाएगा सर्वे
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि बारिश के कारण परसपुर व हलधरमऊ क्षेत्र में फसल गिरने की सूचना मिली है। हालांकि, बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी नुकसान के आकलन के लिए सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed