फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain

मूसलाधार बारिश व तेज हवा से हजारों एकड़ फसल का हुआ नुकसान

Thu, 16 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
rain
गोंडा में आंधी पानी से गिरा पेड़ - फोटो : GONDA
गोंडा। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से पूरे जनपद में शहर हो या गांव सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बारिश के साथ तेज हवा चलने से गन्ना, मक्का व केले की खेती जमींदोज हो गई। फसलों के गिरने से उत्पादन में कमी होगी। दर्जनों पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। सैकड़ों गांवों की बिजली ठप हो गई। लगातार बारिश होने से लोग घरों में कैद रहे। कई स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। छोटी नदियों में भी बारिश उफान आ गया। मौसम विभाग का अनुमान है अभी दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। अभी और भी स्थिति खराब होना तय है। कई कस्बों में खंभों के गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात को शुरू हुई बारिश गुरुवार की देरशाम तक होती रही। गुरुवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें लबालब हो गई हैं। दो सौ से अधिक सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां जलभराव जैसे हालात रहे। बारिश से स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। विभाग की ओर से स्कूल बंद करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। बारिश से धान की फसल को छोड़कर गन्ना, मक्का, केले आदि की खेती को नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी स्कूल बरसात के कारण बंद करने पड़े।
विज्ञापन

बिजली के खंभे टूटे, कई गांवों में आपूर्ति ठप्प
खरगूपुर (गोंडा)। बारिश व तेज हवाओं के चलते करीब दस से अधिक स्थानों पर नौ विद्युत पोल टूट गए। कई स्थानों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। लगातार दो दिनों से चल रहे तेज हवा तथा बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है। विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर अंतर्गत देवरिया कला गांव में बिजली के सात व सुसगवां में दो खंभे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शिव सहाय पुरवा, हरचंदपुर, भुदकुड़ी, बनघुसरा, पटखौली, भवनियापुर उपाध्याय, नरायनपुर माफी, गौनरिया, भंगहा,विशुनापुर आदि गांवों में विद्युत लाइन पर पेड़ तथा डाल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के अवर अभियंता बी के प्रजापति ने बताया कि जहां विद्युत पोल टूटे हैं। उसे बदलवाने के साथ ही लाइन पर गिरे पेड़ों व डालों को हटवाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। बेलसर में परसपुर बेलसर मार्ग पर 33 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से कल रात से बिजली आपूर्ति बंद है। आपूर्ति बंद होने से गोपीपुर, रगडगंज, नीरपुर, नरदा, मंगुरा समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों की आपूर्ति कल रात से बाधित है। अवर अभियंता अनीस पांडेय ने बताया की जिस पेड़ के गिरने से लाइन बाधित उसको काटने के वन विभाग को 15 दिन पूर्व सूचना दी गई थी। विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

गांवों में भी भरा पानी, घरों में भी जलभराव
मनकापुर (गोंडा)। गायत्री नगर में जल निकासी न होने के कारण बरसात के पानी से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, विद्यालय सहित दर्जनों घर जलमग्न है। कस्बा के गायत्री नगर में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसाती पानी से सीएचसी, सरकारी बीज गोदाम, हाइडिल, दत्त मेमोरियल इंटर कालेज, आरपी आदर्श इंटर कालेज सहित दर्जनों आवासीय घरों में जल भराव है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से जूझ रहे पूर्व प्रवक्ता सीबी सिंह ने बताया कि बरसात के समय उनके घर के अंदर लगभग एक फुट पानी भर जाता है, जिसे टुल्लू पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जाता है। सीएचसी अधीक्षक एके राय ने बताया कि आवासीय परिसर में बरसात के सीजन में हमेशा जल भराव रहता है।

गोंडा में झमाझम बारिश से गोंडा-लखनऊ हाइवे पर भरा पानी।

गोंडा में झमाझम बारिश से गोंडा-लखनऊ हाइवे पर भरा पानी।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed