{"_id":"84e78684437e4e46244c3c68bd58754c","slug":"rain-disrupts-normal-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में सोमवार रात व मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, धान व गन्ने की फसल लहलहा उठी।
मंगलवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के बलवंतपुरवा, पटेलनगर, आवास विकास, जिला अस्पताल के सामने सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
शहर के ददुआ बाजार में सड़क पर घुटने भर पानी भर गया, जिससे मोहल्लेवासियों व श्याम मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
वहीं, शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय इमलिया गुरुदयाल में भी जलभराव हो गया, जिससे विद्यालय बंद करना पड़ा। बारिश में राहगीरों, महिलाओं व बच्चों को मजबूरी में निकलना पड़ा। ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा।