फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raided four ultrasound centers

चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी

Tue, 12 Jan 2016 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Raided four ultrasound centers
एसडीएम अनिल कुमार मिश्र के साथ मिलकर मंगलवार को जहां स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने मनकापुर में दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की तो वहीं भ्रूण हत्या पर काबू पाने के लिए नवाबगंज इलाके के भी दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे गए। हालांकि इस छापेमारी में किसी भी सेंटर से डॉक्टरों की टीम को कोई ऐसे सबूत नहीं मिले, जिससे यह सिद्ध हो सके कि इन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण लिंग की जांच की जाती है। इसलिए टीम के लोग अल्ट्रासाउंड की वैद्यता सहित अन्य अभिलेखों की पड़ताल करने के बाद लौट गए। सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएचसी मनकापुर के आसपास चलने वाले दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों मॉर्डन डायग्नोसिस व कृष्णा मेडिकल सेंटर पर एसडीएम अनिल कुमार मिश्र के साथ मिलकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने छापेमारी की। यहां टीम ने सेंटर के अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन


उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छापेमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटर ठीकठाक मिला। वहीं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नवाबगंज में हुई छापेमारी के दौरान रामउजागर मेमोरियल व सद्भावना नर्सिंग होम पर भी छापा मारा गय, जहां अल्ट्रासाउंड सेंटर में सब कुछ टीम को ओके मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि भ्रूण लिंग की जांच और बिना रजिस्ट्रेेशन के चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया जाता है।

उधर, सोमवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार की फैजाबाद में हुई समीक्षा बैठक के बाद मंगलवार को उनके निर्देशन में गठित एनआरएचएम की दो सदस्यीय टीम ने जिले के दो स्वास्थ्य सेंटरों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।


टीम के लोग सबसे फैजाबाद से गोंडा के रास्ते में पड़ने वाले वजीरगंज सीएचसी पहुंचे। जहां टीम में शामिल फैमिली प्लानिंग के कंसलटेंट अरविंद कुमार उपाध्याय व उपमहाप्रबंधक मैटरनल हेल्थ डॉ. विनोद कुमार शुक्ल ने सीएचसी की ओटी से लेकर सीएचसी के वार्ड, लैब का मुआयना कर वहां मिलने वाली कमियों की एंट्री अपने रजिस्टर में की।

इसके बाद टीम ने गोंडा पहुंचकर महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एनआरएचएम के डीसीपीएम आरपी सिंह के साथ डीपीएम अमरनाथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed