{"_id":"69e66aefc5b9d48d62025f61","slug":"queues-in-the-sun-for-petrol-and-diesel-gonda-news-c-100-1-gon1001-156677-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेट्रोल-डीजल के लिए धूप में कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेट्रोल-डीजल के लिए धूप में कतार
Mon, 20 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक में डीजल-पेट्रोल के लिए पंप पर लगी लंबी कतार और धानेपुर के इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप पर पस
इटियाथोक/धानेपुर/गोंडा। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को कहीं दोपहर तक तो कई पेट्रोल पंपों पर महज घंटे भर में ही ईंधन का स्टॉक खत्म हो गया। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी डीजल न मिल पाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के बलरामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुबह आठ बजे से पेट्रोल डीजल का वितरण शुरू हुआ, लेकिन ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण महज दो घंटे में ही पंप पर मौजूद स्टॉक खत्म हो गया। करीब दस बजे पंप कर्मियों ने ईंधन समाप्त होने की बात कहकर वितरण बंद कर दिया। इसी तरह जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी कुछ घंटों तक ही पेट्रोल व डीजल का वितरण हुआ। यहां भी धूप के बावजूद कतार में खड़े लोगों को डीजल जल्द ही खत्म हो जाने के कारण हताश व मायूस हो तेज धूप में दूसरे पंपों तक जाने की परेशानी उठाना पड़ी। इटियाथोक क्षेत्र के अयाह, जानकीनगर, रज्जनपुर, सदाशिव और सुभागपुर में कई पेट्रोल पंप बंद रहे।
करूवापारा स्थित एबीटी फिलिंग सेंटर पर दोपहर तक तेल का वितरण हुआ, जहां सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ बढ़ने पर लोगों में शुरू हुई तकरार के बात वितरण के लिए पुलिस को व्यवस्था संभालना पड़ी। डीजल की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठाना पड़ रही है। डीजल के बिना पंप न चलने से खेतों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। तेज धूप में फसल सूखने लगी है। किसान रामबरन मौर्य ने बताया कि गन्ने की सिंचाई बेहद जरूरी है, लेकिन तीन दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद डीजल नहीं मिल सका। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर मांग के अनुरूप पेट्रोल व डीजल की सप्लाई पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है लेकिन लखनऊ का रूट डायवर्ट होने के कारण तेल टैंकरों के पहुंचने में परेशानी हो रही है।