{"_id":"5e94879e8ebc3e6fc0263e67","slug":"quarantine-90-people-counseling-at-shelter-sites-gonda-news-lko517551478","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन 90 लोगों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन 90 लोगों की काउंसलिंग
विज्ञापन
गोंडा। बीते कुछ दिनों में कई जगहों से कोरोना के संदिग्धों की ओर आत्महत्या या फिर इसका प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब खास सतर्कता बरत रही है। खास तौर पर विभिन्न आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन किए गए लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की भी मानीटरिंग की जा रही है।
जिले में कोरोना संदिग्धों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखे जाने के लिए जिला मुख्यालय के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह ‘टॉमसन’ इंटर कॉलेज व श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में संचालित आश्रय स्थलों का सोमवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने भ्रमण किया। क्वारंटीन किये गये कुल 90 लोगों की काउंसलिंग की गई।
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अशोक सिंह व मनोवैज्ञानिक डॉ रंजना गुप्ता ने लोगों को मनोवैज्ञानिक थेरैपी देते हुए क्वारंटीन के महत्व के बारे में बताया। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 47 प्रवासी क्वारंटीन हैं जबकि गांधी इंटर कॉलेज में 43 प्रवासी क्वारंटीन हैं। जिनमें से अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।