{"_id":"f65ac4968bf9f68dfea58b06e4252ded","slug":"put-the-fear-of-scolding-the-boy-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट के डर से बालक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट के डर से बालक ने फांसी लगाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव में गुरुवार को मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो जाने पर डांट पड़ने के डर से एक बालक ने छप्पर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव निवासी अवधेश तिवारी का पुत्र अजीत तिवारी (12) घर में रखी अपने पिता की बाइक चलाने के लिए निकाल रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल घर के एक पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वह काफी डर गया।
इसके बाद उसने डांट पड़ने के डर से घर के पास ही रखे छप्पर में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान श्यामनंद तिवारी ने बताया कि बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अजीत की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।